लाइव न्यूज़ :

पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद किशोर ने महिला पर पेट्रोल बम फेंका

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:23 IST

Open in App

कोयंबटूर, 18 जून तमिलनाडु के कोयंबटूर में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय एक किशोर ने एक महिला पर पेट्रोल बम फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, महिला ने अपने पालतू कुत्ते को लात मारने को लेकर किशोर और उसके दोस्त को डांट दिया था।

पुलिस ने बताया कि महिला के पालतू कुत्ते ने गली से गुजर रहे आरोपी और उसके दोस्त पर भौंका, जिस पर किशोर ने कुत्ते को लात मार दी। उन्होंने बताया कि कुत्ते की मालकिन ने दोनों को डांट लगायी, जिसके बाद किशोर और उसका दोस्त वहां से चले गए।

पुलिस ने बताया कि बाद में वे दोनों एक अन्य व्यक्ति को लेकर महिला के घर पहुंचे और उसके साथ बहस की। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान किशोर ने पेट्रोल की बोतल निकाली और उसमें आग लगाकर महिला पर फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के हट जाने से पेट्रोल बम दीवार से जा टकराया, जो क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर किशोर और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल