लाइव न्यूज़ :

महिला की हत्या के आरोप में किशोर को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 01:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका में एक सीएनजी पंप के निकट 32 वर्षीय महिला का शव मिलने के कुछ दिन बाद पुलिस ने इस हत्या के संबंध में बृहस्पतिवार को एक किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला के शरीर पर जले के निशान थे।

पुलिस ने कहा कि महिला एक घरेलू सहायिका थी और वह 17 वर्षीय किशोर को जानती थी क्योंकि वह उसके मुहल्ले के पास रहती थी।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे का कारण दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस के मुताबिक घटना 15 नवंबर की है। किशोर ने महिला को किसी काम के बहाने अपने अपार्टमेंट में बुलाया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि फिर उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसके शव को सीएनजी पंप के पास एक नहर में फेंक दिया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि डाबड़ी इलाके में एक सीएनजी पंप के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है।

पुलिस ने कहा कि 17 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे