लाइव न्यूज़ :

उप्र में किशोरी की गला दबाकर हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 14:21 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), पांच जनवरी अपने सहकर्मी की बेटी का गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

न्यू मंडी पुलिस थाने के प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी 31 दिसम्बर को अपने घर पर मृत मिली थी, जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में गोविंद कुमार को लड़की के घर के बाहर देखा गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कुमार लड़की के पिता के साथ ‘पेपर मिल’ में काम करता था।

पुलिस के अनुसार कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है कि जब लड़की घर पर अकेली थी, तब वह घर आया और उससे बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर कुमार ने उसका गला दबा दिया। उसने लड़की का शव घर में लटका दिया था, ताकि यह आत्महत्या लगे।

पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू