लाइव न्यूज़ :

बोधगया बालिका गृह में आवासित किशोरी ने लगाया यौन शोषण का आरोप

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:26 IST

Open in App

गया, 12 अगस्त बिहार के गया जिले के बोधगया स्थित एक बालिका गृह में कुछ दिन रही नवादा जिला निवासी एक किशोरी के उसका यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है ।

गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने उक्त मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (बोधगया), वरीय उपसमाहर्ता आरुप, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक तथा गया महिला थाना की थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है।

गया जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिवेश कुमार ने बताया कि बोधगया बालिका गृह में रहे रहीं बालिकाओं से पूछताछ की गई है और बालिकाओं द्वारा लिखित बयान दिया गया है कि इस प्रकार की कोई घटना इस बालिका गृह में नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई से 10 अगस्त तक सीसीटीवी की फुटेज को देखना आवश्यक होगा जिसमें कुछ समय लग सकता है। उनके मुताबिक बालिका गृह के कर्मियों से पूछताछ की गई है।

सहायक निदेशक ने बताया कि जांच टीम नवादा जिले जाकर वस्तु स्थिति की और अधिक जानकारी प्राप्त करेगी, जहां किशोरी अपने माता-पिता के साथ इन दिनों रह रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया कथित पीड़िता के साथ कुछ नहीं हुआ है।’ कथित पीड़िता 13 जुलाई को इस बालिका गृह में आई थी तथा 10 अगस्त को चली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे