उप्र के सुलतानपुर में किशोरी से दुष्कर्म

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:10 IST2021-09-23T20:10:35+5:302021-09-23T20:10:35+5:30

Teenager raped in UP's Sultanpur | उप्र के सुलतानपुर में किशोरी से दुष्कर्म

उप्र के सुलतानपुर में किशोरी से दुष्कर्म

सुलतानपुर (उप्र), 23 सितंबर जिले में बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को खेत की रखवाली कर रही अपनी माँ को खाना देने जा रही एक किशोरी से एक अधेड़ व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय एक लड़की खेत की रखवाली कर रही अपनी माँ को आज खाना देने जा रही थी कि इसी दौरान जगत राम उर्फ जग्तू नामक व्यक्ति उसे पकड़कर खाली पड़े एक घर में ले गया और दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि लड़की जब घर वापस आई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager raped in UP's Sultanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे