बांदा में किशोरी से बलात्कार, रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:22 IST2021-06-18T21:22:04+5:302021-06-18T21:22:04+5:30

Teenager raped in Banda, case registered against relative | बांदा में किशोरी से बलात्कार, रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज

बांदा में किशोरी से बलात्कार, रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज

बांदा (उप्र), 18 जून बांदा नगर कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ 15 साल की किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक पीड़िता का रिश्तेदार है।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने शुक्रवार को बताया, “पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आज 22 वर्षीय युवक सुंदर यादव के खिलाफ एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।”

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का आज चिकित्सीय परीक्षण के अलावा अदालत में बयान भी दर्ज करवाया गया है।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक वह अपने ननिहाल आयी थी और बुधवार की शाम अकेले शौच के लिए खेत जा रही थी, तभी आरोपी सुंदर ने उससे बलात्कार किया और फरार हो गया।

मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता को साथ लेकर उसका नाना पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुए, जिसके बाद इस सिलसिले में बलात्कार करने, जान से मारने की धमकी देने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत आज मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager raped in Banda, case registered against relative

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे