घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:58 IST2021-07-15T16:58:31+5:302021-07-15T16:58:31+5:30

Teenager raped by entering house, accused arrested | घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर, 15 जुलाई उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किशोरी से घर में घुसकर

दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी की माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार बुधवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय एक युवक पड़ोस की किशोरी को घर में अकेला पाकर छत से उसके घर में प्रवेश कर गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के वक्त उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे।

पुलिस ने किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager raped by entering house, accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे