लाइव न्यूज़ :

देह व्‍यापार में धकेली गई किशोरी मुक्‍त, महिला रिश्‍तेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 13:47 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 25 दिसंबर न्‍यायपीठ बाल कल्‍याण समिति की पहल पर पुलिस और मजिस्‍ट्रेट की संयुक्‍त टीम ने बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान पर बृहस्‍पतिवार को छापेमारी कर देह व्‍यापार में धकेली गई एक 15 वर्षीय किशोरी को मुक्‍त करा लिया । पुलिस ने इस मामले में किशोरी की एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मुहल्ले में कल पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर एक 15 वर्षीया किशोरी को मुक्त कराया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की पहल पर पुलिस ने किया ।

पुलिस ने इस मामले में बलिया शहर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में महिला के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है तथा उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । उन्होंने बताया कि किशोरी बिहार की रहने वाली है और गिरफ्तार महिला उसकी रिश्तेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा