लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में किशोरी की गला रेत कर हत्या

By भाषा | Updated: December 16, 2021 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की की उसके घर में गला रेत कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोरी की पहचान रुखसार के रूप में की गयी है। रुखसार की मां ने अपने दत्तक पुत्र पर ही इस हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घर के अंदर खाट पर रुखसार का शव पड़ा हुआ था और उसका गला कटा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, रुखसार की मां एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और करीब 10 साल पहले उसने आरोपी शान मोहम्मद को अपने बेटे के रूप में गोद लिया था, तब से ही तीनों एक साथ रह रहे थे।

रुखसार की मां ने पुलिस को बताया कि शान मोहम्मद (32) शराब का आदी है और आए दिन उससे और रुखसार से झगड़ा किया करता था।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडे ने बताया कि शान मोहम्मद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं