महाराष्ट्र से अगवा की गई किशोरी मध्य प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में मिली

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:44 IST2021-01-23T21:44:08+5:302021-01-23T21:44:08+5:30

Teenager kidnapped from Maharashtra found in a train in Jhansi, Madhya Pradesh | महाराष्ट्र से अगवा की गई किशोरी मध्य प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में मिली

महाराष्ट्र से अगवा की गई किशोरी मध्य प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में मिली

ठाणे, 23 जनवरी ठाणे के मुंब्रा से अगवा की गई 14 वर्षीय किशोरी मध्य प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में मिली है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि 21 जनवरी को किशोरी के लापता होने के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद ठाणे की अपराध शाखा इकाई-1 ने जांच शुरू की।

उन्होंने कहा, ''हमें पता चला कि उसे फिरोजपुर एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया जा रहा है, जिसके बाद शुक्रवार रात ट्रेन के झांसी के करीब पहुंचने पर हमने मध्य प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दी।''

उन्होंने कि झांसी रेलवे पुलिस की एक टीम ने प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को ट्रेन में लड़की को तलाश कर लिया। इस बीच ठाणे अपराध शाखा की टीम किशोरी को उसके माता-पिता से मिलाने मध्य प्रदेश रवाना हो गई।

ठाकरे ने कहा कि सोशल मीडिया पर किशोरी से दोस्ती करने तथा उसका अपहरण करने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager kidnapped from Maharashtra found in a train in Jhansi, Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे