जम्मू से अपहृत किशोरी उत्तर प्रदेश से बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:13 IST2021-02-06T21:13:11+5:302021-02-06T21:13:11+5:30

जम्मू से अपहृत किशोरी उत्तर प्रदेश से बरामद, तीन लोग गिरफ्तार
जम्मू, छह फरवरी जम्मू-कश्मीर से चार दिन पहले कथित रूप से अगवा की गई 15 साल की किशोरी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस सिलसिले में ओडिशा के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक महिला ने तीन फरवरी को जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित गंग्याल थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करायी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्जकर एक विशेष टीम ने जांच शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद बच्ची को उत्तर प्रदेश के कानपुर से बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासियों अच्युत नाइक, बादल नाक गोकुल और दीपक नाहक के रूप में हुई है। ये लोग गंग्याल में किराए पर रहते थे।
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।