अनंतनाग में गोलीबारी में किशोर गोली लगने से घायल
By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:35 IST2021-06-18T23:35:07+5:302021-06-18T23:35:07+5:30

अनंतनाग में गोलीबारी में किशोर गोली लगने से घायल
श्रीनगर, 18 जून जम्मू कश्मीर के अंनतनाग जिले में शुक्रवार को गोलीबारी की एक घटना में एक किशोर घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के अरवनी इलाके के हसनपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने पेशे से ठेकेदार बिलाल अहमद की कार पर गोली चलायी। इस घटना में ठेकेदार के बेटे मारूफ अहमद को मामूली चोटें आयी। अधिकारियों ने बताया कि उसे इलाज के लिए बिजबेहरा उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे गोलीबारी की घटना की सत्यता की जांच कर रहे हैं।
अनंतनाग की जिला पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘‘अरवनी, बिजबेहरा से गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। पुलिस घटना की सत्यता की पुष्टि कर रही है। किसी को चोट नहीं आई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।