लाइव न्यूज़ :

किशोरी से सामूहिक बलात्कार, आरोपियों में चार नाबालिग

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:05 IST

Open in App

बलरामपुर, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक लड़की ने आठ लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में सिद्धांत सागर (22) , आलम साय (22) , विनय तिर्की (22) तथा सुरेंद्र मिंज को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पिछले 15 दिनों के दौरान पड़ोसी सरगुजा जिले में गांधी नगर क्षेत्र में उसके साथ बलात्कार किया।

बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि 30 नवंबर को लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी 20 नवंबर से लापता है। शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी की खोज शुरू की थी।

साहू ने बताया कि लड़की पांच दिसंबर को अचानक घर पहुंची। उसके परिजन उसे दूसरे दिन थाने लेकर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि वह 20 नवंबर को अंबिकापुर चली गई थी। वहां उसकी मुलाकात जान-पहचान के युवक सागर से हुई जो उसे गांधी नगर क्षेत्र में अपने मित्र के यहां किराए के मकान में ले गया। वहां सागर ने उसके साथ बलात्कार किया।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वहां सागर के सात अन्य मित्रों साय, विनय तिर्की (22) , सुरेंद्र मिंज तथा चार अन्य लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में वह अपने घर वापस आ गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू