लाइव न्यूज़ :

मथुरा में मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई गई किशोरी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 01:20 IST

Open in App

मथुरा, 28 जुलाई अपनी रिश्तेदारों द्वारा कथित रूप से वेश्यावृत्ति में धकेली गई बिहार की 15 वर्षीय लड़की को मथुरा से मुक्त कराया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और उसे मथुरा में एक अधेड़ व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों ने बेच दिया था। चाइल्डलाइन हेल्पलाइन के मथुरा जिला प्रभारी नरेंद्र परिहार ने बताया, ‘‘हाल में उसकी बुआ और मौसी ने उसे मथुरा में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को 60,000 रुपये में बेच दिया था।’’

अधिकारी ने बताया कि लड़की ने चाइल्डलाइन के अधिकारी को बताया कि वह शख्स उसका इस्तेमाल वेश्यावृत्ति के लिए करना चाहता था। देह व्यापार में शामिल होने से इनकार करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। 26 जुलाई को वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग गई और जिले के हाईवे पुलिस थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में शरण ली।

हाईवे थाना के प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि उन्होंने तुरंत चाइल्डलाइन के अधिकारियों को फोन किया और लड़की को उन्हें सौंप दिया। अधिकारियों के अनुसार मानव तस्करी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग