लाइव न्यूज़ :

सैन्य पहचान पत्र के बिना नौसैनिक अड्डे में घुसा किशोर, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:58 IST

Open in App

कोच्चि, 26 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शुक्रवार को कोचीन पत्तन के दौरे के बाद यहां नौसैनिक अड्डे पर कथित रूप से बिना सैन्य पहचान पत्र के घुसने पर 18 वर्षीय एक किशोर पर मामला दर्ज किया गया है।

हार्बर पुलिस ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि रात नौ बजे के करीब 18 वर्षीय एक किशोर नौसैनिक अड्डे में घुस गया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट के साथ उसे हमें सौंप दिया।”

सिंह, भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए 25 जून को यहां पहुंचे थे। इस बीच रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उक्त किशोर सैन्य पहचान पत्र के बगैर नौसैनिक अड्डे के गेट से भीतर घुस गया था।

नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उसे पकड़ लिया और वरिष्ठ अधिकारी के हवाले कर दिया। नौसेना पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच और तथ्यों की विवेचना करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए लड़के को हार्बर पुलिस थाने को सौंप दिया गया।”

बयान में कहा गया कि गेट पर सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद बताया कि लड़के ने कहा कि वह सशस्त्र सेनाओं में शामिल होना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग