लाइव न्यूज़ :

ठाणे में पानी से भरी खदान में डूबा किशोर

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:38 IST

Open in App

ठाणे, 29 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में मंगलवार को पानी से भरी एक खदान में डूबने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कलवा के पौड़पड़ा का निवासी जीत वर्मा अपने सात दोस्तों के साथ ठाकुरपड़ा स्थित खदान में नहाने गया था। अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर लड़का पानी में कूद गया और गहराई का अंदाजा न होने से वह डूब गया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद अग्निशमन कर्मी और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने दोपहर में बचाव अभियान चलाया लेकिन लड़के का कुछ पता नहीं चला। रौशनी की कमी के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया और बुधवार को फिर लड़के की तलाश की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू