लाइव न्यूज़ :

पुणे में किशोर की तलाब में डूबने से मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:24 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रहने वाले 18 वर्षीय किशोर की पड़ोसी जिले पुणे के बोरी कस्बे स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह बहन के यहां आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को हुई। मृतक की पहचान रोशन बोडके के तौर पर की गई है और वह मंगलवार को ही मुंबई के अंधेरी से पुणे के बोरी स्थित अपनी बहन के घर आया था।

पुलिस ने बताया कि बोडके बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ तलाब में नहाने गया था। उन्होंने बताया कि जब काफी समय के बाद बोडके पानी से बाहर नहीं आया तो चिंतित दोस्तों ने तत्काल स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह