मुंबई में तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर किशोर की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:08 IST2021-12-12T20:08:49+5:302021-12-12T20:08:49+5:30

Teenager dies after being crushed by speeding dumper in Mumbai | मुंबई में तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर किशोर की मौत

मुंबई में तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर किशोर की मौत

मुंबई, 12 दिसंबर महानगर के मलाड उपनगर में मालवानी गेट नंबर एक पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो एक स्कूटर पर पीछे बैठा था। उन्होंने कहा कि डंपर चालक नागेश राम कासले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "टक्कर के कारण स्कूटर सवार ने संतुलन खो दिया क्योंकि डंपर तेज रफ्तार में था। इस कारण आकाश गिर गया और डंपर के पिछले के पहिये के नीचे आ गया। स्कूटर चला रहे व्यक्ति को मामूली चोट आई है। कासले के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenager dies after being crushed by speeding dumper in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे