लाइव न्यूज़ :

किशोरी ने की आत्महत्या, डांटे जाने से थी नाराज

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:24 IST

Open in App

हैदराबाद,19 जून हैदराबाद में एक किशोरी ने कथित तौर पर माता-पिता की डांट से नाराज हो कर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण माता पिता ने किशोरी को डांट लगाई थी।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की ने हाल ही में कक्षा दस की पढ़ाई पूरी की है और शुक्रवार रात को वह अपने माता पिता को बिना बताए घर से कहीं चली गई,जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि लड़की एक सुनसान स्थान में गई और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस सुबह वहां पहुंची और उन्हें पास ही लड़की का मोबाइल फोन मिला।

पुलिस ने लड़की के माता पिता से फोन पर बात की और उन्हें शव की शिनाख्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?