लाइव न्यूज़ :

12वीं की बोर्ड परीक्षा के कारण तनाव में किशोरी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:22 IST

Open in App

गुरुग्राम, 18 दिसंबर हरियाणा के गुरुग्राम में 17 वर्षीय किशोरी द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी राज्य स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी थी और 12वीं कक्षा की अपनी आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी।

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए सुसाइड नोट से यह पता चला है कि परीक्षा को लेकर उसकी तैयारी नहीं थी, जिसकी वजह से वह काफी तनाव में थी।

हालांकि, किशोरी के पिता ने दावा किया है कि वह दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आई थी। यह घटना शुक्रवार रात यहां चौमां रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को होने वाली अर्थशास्त्र की परीक्षा के लिए छात्रा अपने सहपाठी से किताब उधार लेने गई थी।

रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेशन मास्टर को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्ची के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक एक सुसाइड नोट बरामद किया गया जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार नहीं थी और इसलिए उसने आत्महत्या करने का फैसला किया।

किशोरी के पिता ने कहा, "मेरी बेटी एक अच्छी फुटबॉल खिलाड़ी भी थी। जब वह अपने दोस्त के घर से लौट रही थी, तब ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।"

पुलिस उपनिरीक्षक पवन कुमार ने कहा, "हम उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद होने के कारण जांच कर रहे हैं। हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया और घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos