लाइव न्यूज़ :

किशोरी ने आत्महत्या की, परिजनों ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:42 IST

Open in App

मेरठ, नौ जून उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के गांव पल्हैड़ा में 16 वर्षीय किशोरी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उक्त मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी ने यह कदम पड़ोस के लड़कों की छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया है। हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इन आरोपों को खारिज किया है।

थाना पल्लवपुरम के निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में किशोरी द्वारा अपने ही घर पर आत्महत्या किये जाने की पुष्टि तो की है, लेकिन उन्होंने पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर इस बात से इनकार किया है कि किशोरी ने पड़ोसी युवकों की छेड़छाड़ और पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से आहत होकर आत्महत्या की।

शर्मा के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लड़की ने मंगलवार शाम को अपनी मां से झगड़े के बाद घर के अंदर जाकर कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उधर लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले तीन-चार युवक आए दिन उस पर अश्लील टिप्पणी करते थे और उसका पीछा करते थे। उन्होंने दावा किया कि 25 दिन पूर्व थाना पुलिस से इस मामले में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए