लाइव न्यूज़ :

किशोरी ने लगातार परेशान किये जाने से तंग आकर आत्महत्या की, तीनों आरोपी पकड़े गये

By भाषा | Updated: December 13, 2020 23:13 IST

Open in App

पुणे, 13 दिसंबर महाराष्ट्र के पंढरपुर में तीन व्यक्तियों द्वारा ‘लगातार परेशान किये जाने’ से तंग आकर 17 साल की एक किशोरी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि सात दिसंबर की सुबह को लड़की अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती मृत मिली।

अधिकारी का कहना है कि भारतीय सेना में शामिल होने का सपना पालने वाली इस किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने तीनों व्यक्तियों के नाम लिये हैं।

पंढरपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भास्मे ने कहा, ‘‘ हमने तीनों व्यक्तियों को भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सुसाइड नोट के मुताबिक आरोपियों में एक ने उसका हाथ पकड़ा था और इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी।’’

अधिकारी ने बताया कि उसके तीन बाद लड़की ने अपनी जान दे दी, और उसके परिवारवालों को उसके एक नोटबुक में यह सुसाइड नोट मिला।

भास्मे ने कहा, ‘‘नोट में लड़की ने लिखा कि सैनिक की वर्दी पहनने और तिरंगे का बैज लगाने का उसका सपना सच नहीं होगा क्योंकि वह तीनों आरोपियों द्वारा परेशान किये जाने के कारण खुदकुशी करने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर