लाइव न्यूज़ :

फोन में ‘ऑनलाइन गेम’ खेलने से मना करने पर किशोर ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:35 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) एक अप्रैल गौतम बुद्ध नगर जिले के फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-110 में फोन पर ‘ऑनलाइन गेम’ खेलने से मना करने पर 15 वर्षीय एक किशोर ने एक निर्माणाधीन इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-110 में रहने वाले 15 वर्षीय कोमल के परिवार वालों ने उसे ‘ऑनलाइन गेम’ खेलने से मना किया और उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और इस बात से गुस्साए कोमल ने घर के पास एक निर्माणाधीन सोसायटी से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच, थाना बिसरख क्षेत्र में एक सोसायटी में रहने वाले उमेश दीक्षित (35) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते बुधवार रात जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर- 49 क्षेत्र के अर्जुन पंडित (22) ने भी कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। जब उसके कमरे से बदबू आई तो, आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे