लाइव न्यूज़ :

तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद किशोरी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: November 17, 2020 01:15 IST

Open in App

कोलकाता, 16 नवंबर पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि किसी ने किशोरी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिसके चलते किशोरी ने यह कदम उठाया।

जगतदल पुलिस थानांतर्गत श्यामनगर क्षेत्र में स्थित किशोरी के घर में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।

वह कक्षा नौ की छात्रा थी।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष है और वह सड़क अवरुद्ध कर तस्वीर डालने वाले को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

मृतका के परिजनों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को छेड़छाड़ की हुई तस्वीरों की सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

परिवार के एक सदस्य ने कहा, “हमने आठ अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों तक पहुंचती रही। आज हमारी लड़की ने आत्महत्या कर ली क्योंकि वह बदनामी से बचना चाहती थी।”

हालांकि, इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

जगतदल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हमने साइबर विशेषज्ञों को इसकी सूचना दी है और वह जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह