लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर में किशोरी एवं महिला के गंगा नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 00:06 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र), 10 जून उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बृहस्पतिवार को गंगा नदी में नहाने गई एक किशोरी एवं एक महिला के डूबने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस के गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में लगी हैं।

थाना प्रभारी विंध्याचल श्रीधर पांडे ने बताया कि करीब 15 से 20 लोगों का एक दल बृहस्पतिवार को मरगोडा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने और मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आया था। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग गंगा स्नान करने मलहियया घाट गए। उन्होंने बताया कि उस दल में से पांच महिलाएं गहरे पानी में चली गयीं और डूबने लगीं। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने तीन महिलाओं को बचा लिया लेकिन एक किशोरी और एक महिला का पता अभी तक नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत गोताखोर को लगाकर दोनों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि बाद में एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई लेकिन देर रात तक इन दोनों का पता नहीं चला और पुलिस और एनडीआरएफ उनकी तलाश में लगी है।

उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं का पता नहीं चला है उनमें अर्चना देवी पत्नी मनोहर निवासिनी मझियार, मिर्जापुर (23 वर्ष) एवं अन्तिमा पुत्री राजधर बिन्द निवासिनी अनिरूद्धपुर पूरबपट्टी थाना चील्ह मिर्जापुर (13 वर्ष) शामिल हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में गंगा नदी में महिलाओं के डूबने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ द्वारा बचाव व राहत कार्य में मदद लेते हुए शीघ्रता से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद तथा उन्हें समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?