लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में किशोरी और भांजे की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 11:01 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 22 जनवरी चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के कोडरिया पुरवा मजरे में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद 15 वर्षीय किशोरी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसके चार वर्षीय भांजे को भी हमला कर घायल कर दिया। बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार वारदात उस वक्त हुई जब किशोरी खेत में अपने पिता को खाना देने के बाद अपने भांजे के साथ वापस घर आ रही थी।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा '' किशोरी का शव गांव में मिला। कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या की गई थी।'' उन्होंने कहा कि उसके भांजे पर भी हमला किया गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मऊ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सुबोध गौतम ने शुक्रवार सुबह बताया 'मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के मजरा कोडरिया पुरवा में यह वारदात तब हुई जब 15 साल की किशोरी और उसका चार साल का भांजा (बहन का लड़का) खेत पर पिता को खाना देकर लौट रहे थे। इस मामले में नामजद किए गए गांव के ही चिलउवा (30) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।''

उन्होंने बताया 'पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके अध्ययन के बाद ही घटना की असली वजह साफ होगी।'

सीओ ने कहा '' किशोरी के परिजनों ने हत्या से पहले बलात्कार का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में पता चल सकेगा। ''

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे निही गांव के कोडरिया पुरवा से कुछ दूरी पर बरदहा नदी के पास एक 15 साल की किशोरी का खून से लथपथ शव मिला था। जबकि कुछ दूरी पर किशोरी के चार साल का भांजा घायल अवस्था में मिला था।

उधर, लखनऊ में एक प्रवक्ता ने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा