लाइव न्यूज़ :

देवरिया में जींस टॉप पहनने की जिद पर किशोरी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:30 IST

Open in App

देवरिया (उत्तर प्रदेश) 22 जुलाई देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप से जींस-टॉप पहनने की जिद करने पर एक किशोरी को उसके परिवार के सदस्यों ने बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि परिजनों ने तरकुलवा थाना अंतर्गत देवरिया-कसया रोड पर पटनवा पुल से शव को फेंक कर उसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह (शव) पुल की रेलिंग में फंस गया, जिसे मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया।

महुआडीह थाना प्रभारी राम मोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृत किशोरी का नाम नेहा पासवान (17) और उसके पिता का नाम अमरनाथ पासवान है। ये लोग सवरेजी खर्ग गांव के रहने वाले हैं। आरोप के मुताबिक कथित रूप से जींस और टॉप पहनने की जिद करने पर लड़की के परिवार वालों ने सोमवार को उसकी बुरी तरह पिटाई की।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) यश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की मां की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के जींस-टॉप पहनने के कारण ही उसके साथ मारपीट हुई, और उसी दौरान चोट लगने से सिर की हड्डी के टूट गई और उसकी मौत हो गई।

त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है।

इससे पहले लड़की के भाई विवेक ने संवाददाताओं को बताया था कि उसके चाचा और दादा-दादी ने उसकी बहन के कपड़े पहनने के ढंग से नाराज होकर उसे मारा-पीटा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

विवेक के मुताबिक, नेहा को पीटते वक्त उसके चाचा और दादा-दादी उसे लगातार अपशब्द कह रहे थे। वे अक्सर नेहा के जींस पहनने को लेकर आपत्ति करते थे और उस दिन भी उन्होंने उसे जींस पहनने से कई बार रोका था।

थाना प्रभारी ने बताया कि मां ने बच्ची के दादा-दादी परमहंस और भगवान देवी तथा टेंपो चालक हसनैन समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या की सजा) और 201 (अपराध के सबूत मिटाना) सहित अन्य में मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने कहा कि टेंपो चालक और दादा-दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जींस पहनने की जिद पर परिवार के सदस्यों के नाराज होने की कहानी बहुत आश्वस्त करने वाली नहीं है। घटना का कारण कुछ और प्रतीत हो रहा है जिसे परिजन छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं