लाइव न्यूज़ :

मथुरा में किशोर छात्र का शव मिला

By भाषा | Updated: October 1, 2021 14:50 IST

Open in App

मथुरा, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर में कक्षा नौ में पढ़ने वाले एक छात्र की अज्ञात हमलावरों ने पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। छात्र का शव बृहस्पतिवार सुबह रिफाइनरी क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) लगी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद निवासी कैलाश का 14 वर्षीय पुत्र हर्ष केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। वह बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका, जिसके बाद उसके पिता ने उसी शाम पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।

बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि थाना रिफाइनरी क्षेत्र में झाड़ियों में एक किशोर का शव मिला है। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बुधवार से लापता छात्र का शव झाड़ियों में मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, रात 12.40 बजे एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में छात्र की लोकेशन मिली है, जिसमें छात्र एक व्यक्ति के साथ दिखाई दे रहा है। पुलिस उसे तलाशने में जुट गई है। शक है कि इस वारदात को उसी व्यक्ति ने अंजाम दिया है।

एसपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और 201 के तहत हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। चूंकि छात्र का मोबाइल फोन मौके से नहीं मिला, इसलिए पुलिस का अनुमान है कि संभवत: हमलावर उसका फोन अपने साथ ले गए हों, ताकि उनका पता नहीं चल सके। एसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पांच टीम का गठन किया गया है और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए