लाइव न्यूज़ :

बरेली में मंदिर के किशोरवय पुजारी ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:15 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 31 मई बरेली के सिविल लाइन, मुख्‍य डाकघर के पास स्थित दुर्गा मंदिर के किशोरवय पुजारी विजेन्द्र गिरि उर्फ चेतन गिरी (15) ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हालांकि एक अन्‍य पुजारी ने चेतन गिरी की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

पुजारी विजेन्द्र गिरि उर्फ चेतन गिरी करीब एक साल से दुर्गा मंदिर में रह रहे थे। सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी गब्बर गिरी ने बताया कि चेतन गिरी उनके शिष्य थे और रोज शाम को हनुमान मंदिर आते थे। वह रविवार की शाम को मंदिर आए थे जहां उनकी चेतन से काफी देर तक बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि चेतन से बातचीत के दौरान बिल्कुल ऐसा नहीं लग रहा था कि वह जरा भी दुखी है।

गब्बर गिरी ने बताया कि हमेशा की तरह सुबह पांच बजे मंदिर नहीं खुला और चेतन गिरी का कहीं पता नहीं चला तो मंदिर के पास एक मिठाई की दुकान चलाने वाले युवक ने बताया कि मंदिर अंदर से बंद है और काफी आवाज देने के बाद भी चेतन गिरी बोल नहीं रहे हैं। एक युवक ने मंदिर की छत से अंदर जाकर देखा तो माता की चुनरी के सहारे घंटे से चेतन गिरी का शव लटका हुआ था।

हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि रविवार दोपहर मंदिर के गेट पर कुछ शराबी खड़े होकर गालियां दे रहे थे जिसे लेकर चेतन गिरी से विवाद हुआ था। गब्बर गिरी का आरोप है कि इसी वजह से उनकी हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार पुजारी का शव दुर्गा मंदिर में घंटा टांगने के कुंडे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पाकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को बताया कि पुजारी विजेन्द्र गिरि उर्फ चेतन गिरि, निवासी फरमानी मार्केट राजीव नगर बेगमपुर थाना उत्तर-पश्चिमी (दिल्ली) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पुजारी द्वारा चुनरी से मन्दिर के घंटे से फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है, साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू