लाइव न्यूज़ :

झारखंड में किशोरी से सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 02:19 IST

Open in App

हजारीबाग (झारखंड), 21 सितंबर झारखंड के हजारीबाग जिले में 16 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौठे ने कहा कि पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

अधिकारी ने कहा कि घटना दारू थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात उस समय हुई जब छात्रा और उसके दो साथी तालाब के पास गए थे।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव के रहने वाले पांच मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया या पुलिस से संपर्क किया, तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे। उन्होंने फिर उसे घटनास्थल पर छोड़ दिया और वहां से भाग गए।

अधिकारी ने बातया कि लड़की बेहोश हो गई और होश में आने के बाद घर लौटी और अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए और डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया।

चौठे ने कहा कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने तीन आरोपियों की पहचान उनके नाम से की, जिन्हें तब जिले के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि वह अन्य दो आरोपियों का नाम नहीं बता सकी जो अभी फरार हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता, पोक्सो अधिनियम और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने दारू थाने के अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है ताकि वे त्वरित सुनवाई के लिए त्वरित सुनवायी अदालत जा सकें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हजारीबाग में इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आहत और व्यथित हूं। हजारीबाग पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार दो और संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। राज्य सरकार हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।’’

घटना को 'बेहद दर्दनाक' बताते हुए झामुमो विधायक सीता सोरेन ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया