लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद की लड़की के साथ दिल्ली के फ्लैट में चार लोगों ने किया रेप, घूमाने के बहाने ले आए थे, तीन गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 2, 2021 10:20 IST

दिल्ली के एक फ्लैट में चार लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस मामले में किसी को कुछ भी बताया तो अंजाम बुरा होगा । साथ ही परिवार ने पुलिस पर प्राथमिक दर्ज न करने का आरोप लगाया ।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की को घुमने के बहाने फ्लैट पर ले गए थे आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी लड़की के परिवार वालों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया

दिल्ली : गाजियाबाद की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चार दोस्तों ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसे उसकी घर की मुख्य सड़क के पास छोड़ गए । चारों आरोपी उसे घुमाने के बहाने दिल्ली के एक  फ्लैट में ले गए और वहां लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा आरोपी अभी भी फरार है ।  

घूमने के बहाने फ्लैट पर ले गए थे लड़की को 

लड़की के पिता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई । वह एक निजी फर्म में कार्यरत है । कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा को एक आरोपी करण ने 27 जुलाई को उसके घर के पास एक मंदिर में बुलाया था । वहां से वह उसे पार्क में ले गया , जहां करण ने उसे कथित तौर पर अपने और तीन दोस्तों गोलू , लेफ्टी और सूरज से मिलवाया । इसके बाद युवक ने लड़की को अपनी कार में अपने साथ ड्राइव पर जाने के लिए राजी कर लिया लेकिन वे उसे दिल्ली के कोंडली इलाके के एक फ्लैट में ले गए । वहां चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया । सभी आरोपियों की उम्र 20 से कम थी ।

 परिवार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने लड़की को उसके घर की मुख्य सड़क पर गिरा दिया और धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया तो इसका बुरा अंजाम होगा । हालांकि लड़की ने अपने माता पिता पर भरोसा किया और अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में सब कुछ बता दिया।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से किया इनकार

कथित तौर पर इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करने से मना कर लिए दिया लड़की के परिवार के एक सदस्य ने दावा किया कि स्थानीय पुलिस थाने के पुलिसकर्मी ने उन्हें शिकायत से एक आरोपी का नाम हटाने के लिए मनाने की कोशिश की।

लड़की के रिश्तेदार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब हम पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाने गए तो पुलिस ने हमारे साथ अनुचित व्यवहार किया उन्होंने हमारी शिकायत को दो बार पाड़ा और हमें कई बार चले जाने को कहा बाद में हमने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया जिन्होंने हमें प्राथमिकी दर्ज कराने में मदद की।

इंदिरापुरम के सर्कल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि लड़की का मेडिकल परीक्षण किया गया था लेकिन अभी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 363 (अपहरण) , 376 बलात्कार और पोक्सो अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जब पुलिस से शिकायत दर्ज करने में देरी के मामले में लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो मिश्रा ने कहा हां कि हमें उनके बयान दर्ज करने के लिए परिवार को पुलिस स्टेशन बुलाया था लेकिन वह अभी तक नहीं आए हैं । प्रारंभिक निष्कर्ष पुलिस के व्यवहार में किसी तरह की कमी का संकेत नहीं देते हैं । अलग एक जांच चल रही है और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे । उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी । फरा चौथे आरोपी पर मिश्रा ने कहा कि पुलिस की टीम गठित कर दी गई है । उसे जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

टॅग्स :दिल्लीगाजियाबादरेपदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है