लाइव न्यूज़ :

कार्बन मोनोऑक्साइड की संदिग्ध विषाक्तता से किशोर की मौत, परिवार के तीन लोग बीमार : पुलिस

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:36 IST

Open in App

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 14 जनवरी जिले के मुरादनगर में 14 साल के किशोर की रात में सोते समय कार्बन मोनोऑक्साइड की संदिग्ध विषाक्तता से मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता और बहन बीमार हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईराज राजा ने बताया कि घंटी बजाने पर सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलले पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई।

उन्होंने कहा कि घर के भीतर परिवार के चारों सदस्य रामपाल (35), उसकी पत्नी अनिता (32) बेटा कुणाल (14) और बेटी शगुन (आठ) बेहोश अवस्था में मिले और पूरे घर में धुआं भरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि चारों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कुणाल की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग