लाइव न्यूज़ :

मंत्री सुभाष गर्ग ने बताया- राजस्थान के युवाओं को ऐसे जोड़ेंगे स्वरोजगार से 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 9, 2019 13:39 IST

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने  तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिलकर मानव संसाधन एवं शिक्षा को ग्रोथ इंजन बताते हुए रोजगार एवं ग्रोथ के लिए युवाओं में कौशल विकसित कर उद्योगों की आवश्यकताएं पूरी करने पर चर्चा की। 

Open in App

राजस्थान के तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम को कृषि तथा मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों की जरूरतों के अनुसार बनाकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। 

इस दौरान कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने  तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिलकर मानव संसाधन एवं शिक्षा को ग्रोथ इंजन बताते हुए रोजगार एवं ग्रोथ के लिए युवाओं में कौशल विकसित कर उद्योगों की आवश्यकताएं पूरी करने पर चर्चा की। 

उन्होंने इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरफेस की मजबूती, उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार कोर्स करिकुलम दुरुस्त करने, इंडस्ट्री लिंक्ड कोर्सेज, आईटीआई-इंडस्ट्री-आरएसएलडीसी पार्टनरशिप, आरएसएलडीसी स्किल मिशन, एप्रेंटिसशिप संचालन जैसे बिंदुओं पर चर्चा कर सुझाव दिए। 

तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने में तकनीकी शिक्षण संस्थानों की बड़ी भूमिका है। इसके लिए आवश्यक है कि तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम उद्योगों की जरूरतें पूरी करें। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कृषि और मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग (एमएसएमई) जैसे सेक्टर में रोजगार की प्रबल संभावनाएं है। स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण मिलने से युवा आसानी से अपना काम शुरू कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकेंगे। 

उन्होंने आधुनिक एवं स्थानीय स्तर के उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोर्स करिकुलम की समीक्षा कर दुरुस्त करने पर बल दिया।  

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है