लाइव न्यूज़ :

तौकते तूफान: वायुसेना के 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर तैयार

By भाषा | Updated: May 16, 2021 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई भारतीय वायुसेना ने शनिवार को कहा कि उसने ‘तौकते’ तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर प्रायद्वीपीय भारत में तैयार रखे हैं।

वायुसेना ने बताया कि वायुसेना ने अगले कुछ दिन तटीय इलाकों में कोविड-19 राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है क्योंकि खराब मौसम की वजह से बाद में इन इलाकों में अभियान प्रभावित हो सकता है।

वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘वायुसेना ने तौकते तूफान के मद्देनजर प्रायद्वीपीय भारत में 16 मालवाहक विमानों और 18 हेलीकॉप्टरों को त्वरित परिचालन के लिए तैयार अवस्था में रखा है क्योंकि तूफान की वजह से पश्चिमी तटीय इलाके में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।’’

बयान में कहा गया कि एक आईएल-76 विमान ने बठिंडा से 127 जवानों और 11 टन सामान लेकर जामनगर पहुंचा है।

वायुसेना ने बताया, ‘‘सी-130 विमान 25 जवानों और 12.3 टन सामान लेकर बठिंडा से राजकोट पहुंचा है जबकि दो सी-130 विमान 126 जवानों और 14 टन समान लेकर भुवनेश्वर से जामनगर पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos