लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस रोधी टीकों के ऑडिट के लिए दल गठित किए जाएंगे

By भाषा | Updated: June 7, 2021 14:57 IST

Open in App

जयपुर, सात जून राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस रोधी टीकों के आडिट व जिला स्तर पर टीकों के समयबद्ध व समुचित उपयोग के निरीक्षण के लिए दलों का गठन किया जाएगा। ये दल निर्बाध टीकाकरण व टीकों के समुचित उपयोग पर नजर रखेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने इस सबंध में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार राज्य में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में टीकों का उपयोग सर्वाधिक हो सके, इसके लिए राज्य, जिला व खंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया के निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर तीन खंडीय टीम होंगी, जबकि आवधिक ऑडिट के लिए राज्य स्तर की तीन टीम अलग होंगी।

उन्होंने बताया कि जिला व खंड स्तरीय टीमें गठन के प्रथम सात दिन के भीतर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिला कलेक्टर के माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, निदेशालय जयपुर को भेजेंगी। इसके बाद प्रत्येक 15 दिवस के अंतराल में निरीक्षण किया जाएगा।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि आवधिक ऑडिट के लिए भी तीन दलों का गठन किया गया है। ये टीमें राज्य स्तर से विभिन्न जिलों में स्थित राज्य स्तरीय टीकाकरण स्टोर, जिला स्तरीय टीकाकरण स्टोर व कोल्ड चैन प्वाईंट की आवधिक ऑडिट करेंगी। ये टीमें कोविड रोधी टीकों के संधारण, उपयोग व बरबाद हुए टीकों के निस्तारण का विस्तृत ऑडिट भी करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos