लाइव न्यूज़ :

युवा समाजिक कार्यकर्ताओं की टीम प्रदर्शनकारी किसानों को उपलब्ध करा रही है मुफ्त वाईफाई की सुविधा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:43 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर केंद्र के हालिया तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को प्रतिरोध की अपनी कहानी को अपने शब्दों में बयां करने के लिये मंच मुहैया कराने और परिजनों के संपर्क में बने रहने के वास्ते शहर का एक गैर सरकारी संगठन उनलोगों को दिल्ली-हरियाणा सीमा के दोनों तरफ मुफ्त में वाईफाई लिंक मुहैया करवा रहा है ।

दिल्ली की तरफ बेहतर इंटरनेट स्पीड के साथ एक समर्पित राउटर लगाया गया है। हरियाणा की तरफ से बेहतर ऑनलाइन कनेक्टिविटी के लिये एक पोर्टेबल प्रणाली लगाई गयी है ताकि किसानों को इंटरनेट के इस्तेमाल में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आये। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन कक्षा के लिये उनके बच्चे भी कर रहे हैं।

मुफ्त वाईफाई मुहैया करा रहे गैर सरकारी संगठन के अभिषेक जैन ने कहा, ''हम पिछले पांच दिन से मुफ्त वाई फाई की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं । हम मुख्य रूप से यहां खाना एवं अन्य सामान का वितरित करने आये थे । लेकिन, हमने महसूस किया कि किसानों के पास पर्याप्त सामान है और मोबाइल संपर्क में उन्हें समस्या आ रही है।''

जैन ने कहा कि सिंघू बॉर्डर के दिल्ली वाले हिस्से में जहां मुख्य प्रदर्शन शामियाना लगा है, वहां कार्डबोर्ड पर वाईफाई का यूजरनेम लिख कर टांग दिया गया है और इसमें पासवर्ड नहीं है, इसलिये कोई भी लॉग इन कर सकता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के एक किसान को वीडियो कॉल करते देखा गया जबकि कुछ अन्य इंटरनेट कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर ताजा खबरों से अवगत हो रहे हैं और विरोध स्थल से लाइव अपडेट पोस्ट कर रहे हैं।

जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''इस मुद्दे का मीडिया कवरेज हो रहा है। हालांकि, हमने महसूस किया कि किसानों के संघर्ष एवं विरोध प्रदर्शन की कहानी उनके अपने शब्दों में भी कही जानी चाहिये । देश का पेट भरने वाले ये किसान सड़कों पर हैं । भारत एवं शेष विश्व को उनकी आवाज सुननी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग