लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर क्रैश की साइट पर पहुंचा जांच दल, वायु सेना ने कहा- तेजी से होगी जाँच, बेबुनियाद अटकलों से बचें

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2021 14:09 IST

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि जाँच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्य सामने आएंगे। तब तक मृतकों की गरिमा का सम्मान करने के लिए बेबुनियाद अटकलों से बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के तमाम बड़े नेताओं और गणमान्यों ने दी जनरल रावत को श्रद्धांजलिवायुसेना ने कहा तेजी से की जाएगी जाँच प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम कुन्नूर के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर पहुंची, जहां भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई थी। भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को बयान जारी किया है। इसमें कहा गया- "8 दिसंबर को हुई दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है। जाँच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्य सामने आएंगे। तब तक मृतकों की गरिमा का सम्मान करने के लिए बेबुनियाद अटकलों से बचा जा सकता है।

शाम चार बजे होगा अंतिम संस्कार

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के पार्थिक शरीर को दिल्ली स्थिति 3, कामराज मार्ग पर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश और दुनिया के महत्वपूर्ण व्यक्ति पहुंचे हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों समेत विपक्ष के नेताओं ने जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी है। 

नेताओं ने जनरल रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के राहुल गांधी सहित कई गणमान्यों ने जनरल रावत को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गमगीन मौके पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, जनरल रावत का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ये हमारा दुर्भाग्य है कि हमने इतने अच्छे सैनिक को खो दिया है। हम आशा करते हैं कि परमात्मा उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा- देश ने एक बहादुर और योग्य सेनापति को खोया है

वहीं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जनरल रावत के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि देश ने एक बहादुर सैनानी और एक योग्य सेनापति को खोया है। ये  ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। मैं दिवंगत आत्माओं के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

टॅग्स :बिपिन रावतTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया