लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 170 स्थानों पर टीम तैनात

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:14 IST

Open in App

(अंजलि पिल्लई)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली यातायात पुलिस ने प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने और पुराने वाहनों को चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शहर के 170 स्थानों पर टीम तैनात की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

शहर में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर के खिलाफ सरकार की शीतकालीन कार्य योजना के कार्यान्वयन के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बैठक में शहर के प्रदूषण संकट से निपटने के लिए आपातकालीन उपायों की घोषणा की थी।

इस बैठक में वरिष्ठ यातायात अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने यातायात समेत सभी संबंधित विभागों को प्रदूषण रोकने के लिए जारी दिशानिर्देश का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए थे।

दिल्ली यातायात के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम प्रदूषण रोकने के लिए पहले से ही शीतकालीन कार्य योजना पर काम कर रहे हैं। खासतौर पर अक्टूबर से हमारी प्राथमिकता प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की रही है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को जब्त कर रहे हैं और वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण पत्र के लिए वाहनों की जांच कर रहे हैं।’’

कार्य योजना के तहत यातायात पुलिस ने कई स्थानों पर अपनी टीम तैनात की है, जहां इसकी जांच की जा रही है कि वाहनों के पास पीयूसी सर्टिफिकेट हैं या नहीं। कुल 170 चिह्नित स्थानों पर टीम तैनात की गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों की जांच के लिए यातायातकर्मियों को सख्त आदेश दिए गए कि वे प्रदूषण कारक वाले वाहनों की जांच करें।

दिल्ली यातायात पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल एक जनवरी से 31 अक्टूबर के बीच पीयूसी सर्टिफिकेट उल्लंघन के लिए 59,644 चालान, 10 से 15 साल पुराने वाहन चलाने के संबंध में 1201 चालान जारी किए गए। अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने यातायात पुलिस द्वारा शीतकालीन कार्ययोजना लागू की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए