लाइव न्यूज़ :

वायरल और डेंगू से निपटने के लिये 15 चिकित्सकों का दल फिरोजाबाद पहुंचा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 13:45 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 16 सितंबर एक माह से वायरल और डेंगू के प्रकोप से त्रस्त प्रदेश में इस समस्या से निपटने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 15 सदस्यीय चिकित्सीय दल यहां पहुंच गया है। इस दल में 10 चिकित्सक और पांच विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वायरल बुखार और डेंगू से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल डॉक्टर ए के सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर संचारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जी एस वाजपेई के नेतृत्व में उक्त दल इस बात का पता लगायेगा कि प्रभावित क्षेत्रों से लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के पहुंचने से पहले ही वह इलाज से वंचित क्यों हैं? दल यह भी पता लगायेगा कि लगभग एक माह में विभिन्न प्रयासों के बाद प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा क्यों बढ़ रहा है और इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य दल जिसमें महिला चिकित्सक शामिल हैं वह भी मेडिकल कॉलेज पहुंच कर कार्यभार संभालने के बाद मरीजों को मिल रहे हो उपचार की निगरानी कर उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में लगी है।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा ने बताया कि मौत का आंकड़ा अब भी 60 ही है। मीडिया में चल रही मौत के आंकड़ों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया में जो 100 से लेकर 150 के बीच का या उससे अधिक आंकड़ा बताया जा रहा हैं, वह सही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं