लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीम इंडिया को साथ आना चाहिए : केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए ‘टीम इंडिया’ को साथ आना होगा। साथ ही उन्होंने केन्द्र से टीके खरीदने और राज्यों में उन्हें बांटने की भी अपील की।

केजरीवाल ने पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत में दावा किया कि भारत ने अपना टीकाकरण अभियान छह माह की देरी से शुरू किया।

उन्होंने कहा,‘‘ दुनिया भर के देशों ने अपने लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया था, लेकिन भारत में अपनी जनता को टीका लगवाने की बजाए टीके विदेश भेजे गए। अगर हमने टीकाकरण अभियान पहले शुरू कर दिया होता तो हम संक्रमण की दूसरी लहर में बहुत से लोगों को बचा सकते थे।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केन्द्र ने राज्यों से खुद ही टीके खरीदने को कहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टीके खरीदने के प्रयास किए लेकिन कोई राज्य टीके की व्यवस्था नहीं कर पाया। कई राज्यों ने वैश्विक निविदा निकालीं पर उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र को सहयोग देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ हम इस लड़ाई को हार नहीं सकते। अगर केन्द्र यह लड़ाई हारता है तो भाजपा नहीं, बल्कि भारत लड़ाई हारेगा।’’

उन्होंने केन्द्र से टीके खरीद कर उन्हें राज्यों में बांटने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां