लाइव न्यूज़ :

मुश्किल दौर में जरूरतमंदों के लिए आगे आई 'टीम मदद'

By भाषा | Updated: May 19, 2021 00:24 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 18 मई कोविड-19 महामारी के दौरान दवा, ऑक्सीजन और बेड को लेकर मची मारामारी के बीच कुछ युवाओं ने जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया है।

इन युवाओं द्वारा गठित 'टीम मदद' ने विभिन्न अस्पतालों में खाली आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की सूचना देने से लेकर दवाओं की सुपुर्दगी तक की सेवाएं देना शुरू किया है। साथ ही मरीजों को लाने और ले जाने की व्यवस्था के अलावा जरूरतमंद रोगियों को प्लाज्मा तथा जरूरी सलाह मशविरे के इंतजाम की पहल भी की है।

‘टीम मदद’ में सात महिलाओं समेत कुल 15 सदस्य हैं। यह सभी गोरखपुर के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है। इनमें छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर लोग शामिल हैं।

टीम के सदस्य सत्यचरण राय ने मंगलवार को बताया, "हम लोग कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे। उसके बाद हमने ऑनलाइन बैठक की और प्रवासी श्रमिकों को भोजन के इंतजाम का फैसला किया । हममें से प्रत्येक सदस्य ने अपने-अपने इलाके में स्थानीय लोगों की मदद से प्रवासी श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराया।”

उन्होंने कहा, "महामारी की दूसरी लहर के दौरान, खासकर, पिछले महीने जब अनेक रोगियों को दवा नहीं मिल रही थी तब हमने औषधियों के थोक विक्रेताओं से संपर्क कर मरीजों तक दवा पहुंचाने में मदद शुरू की और उन्हें दवाओं की उपलब्धता वाले प्रतिष्ठानों के बारे में भी बताया। हमने सोशल मीडिया पर अपने नंबर साझा किए जिस पर जरूरतमंद लोगों ने फोन करके मदद मांगना शुरू किया।"

महामारी के इस मुश्किल दौर में 'टीम मदद' से मिली सहायता से बेहद संतुष्ट विष्णुपुरा गांव के रहने वाले शमशाद अंसारी ने बताया कि उनकी पत्नी नफीसा खातून को गुर्दे की गंभीर बीमारी है और मई के पहले हफ्ते के दौरान वह कोविड-19 से संक्रमित भी हो गई।

उन्होंने बताया “ जब नफीसा के लिए कोई आईसीयू बेड नहीं मिला तो उन्होंने ‘टीम मदद’ को फोन करके इस बारे में बताया। टीम ने उनकी पत्नी को न सिर्फ आईसीयू बेड दिलवाया बल्कि दवा हासिल करने में भी मदद की। अब उनकी पत्नी खतरे से बाहर हैं। इसके लिए वह टीम मदद के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे