लाइव न्यूज़ :

लातूर में जिला परिषद स्कूलों के पुनरुद्धार के लिए शिक्षकों, ग्रामीणों ने जुटाए 40 लाख रुपये

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:57 IST

Open in App

लातूर, 14 सितंबर महाराष्ट्र के लातूर जिले की देवनी तहसील के ग्रामीणों और जिला परिषद शिक्षकों ने अपने क्षेत्र में स्कूलों के पुनरुद्धार के लिए 40.78 लाख रुपये एकत्र किये हैं।

ब्लॉक विकास अधिकारी मनोज राउत ने मंगलवार को कहा कि जिला परिषद के 261 शिक्षकों और बहुत से गांव वालों ने लोगों को दान देने के लिए मनाया।

राउत ने कहा, “वे तहसील के हर गांव में गए, अभिभावकों के साथ बैठकें कीं, ग्राम पंचायत स्तर से चुने हुए प्रतिनिधियों को शामिल किया और जिला परिषद के स्कूलों के पुनरुद्धार के लिए 40.78 लाख रुपये एकत्र किये।”

उन्होंने बताया कि वागनलवाड़ी गांव में ऐसी ही एक बैठक के दौरान लोगों ने तत्काल 75 हजार रुपये बक्से में डाल दिए। एक अधिकारी ने बताया कि तहसील में 54 गांव और 45 ग्राम पंचायत हैं जिसमें 65 जिला परिषद स्कूल हैं। इनमें से 60 स्कूलों का पुनरुद्धार किया जाना है।

उन्होंने कहा कि एकत्र किये गए 40 लाख रुपये में से 23 लाख रुपये ग्रामीणों ने दिए और बाकी का प्रबंध शिक्षकों ने किया। राउत ने बताया कि ‘बाला परियोजना’ के तहत जिला पंचायत कार्यकारी अधिकारी अभिनव गोयल के अधीन पुनरुद्धार किया जा रहा है।

देवनी पंचायत समिति के उपाध्यक्ष शंकरराव पाटिल तालेगांवकर ने बताया कि पुनरुद्धार के बाद जिला परिषद स्कूलों में और अधिक बच्चे आ रहे हैं जिनमें वह बच्चे भी हैं जो अंग्रेजी माध्यम के स्कूल छोड़कर आए हैं। उन्होंने कहा कि देवनी के जिला परिषद स्कूलों में छात्रों की संख्या में 5.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा