लाइव न्यूज़ :

शिक्षक संगठन ने प्रधानमंत्री से की इजराइल-फलस्तीन संघर्ष मामले में हस्तक्षेप की गुजारिश

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:29 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 16 मई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (अमूटा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इजराइल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा के मामले में हस्तक्षेप की गुजारिश की है।

अमूटा के सचिव प्रोफेसर नजमुल हसन ने रविवार को बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इजराइल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया है।

उन्होंने बताया कि अमूटा का यह मानना है कि गाजा में जारी इजराइली हमलों में महिलाओं और बच्चों का मारा जाना इंसानियत पर बदनुमा दाग है।

प्रोफेसर हसन ने कहा कि भारत हमेशा से ही पश्चिम एशिया में रचनात्मक भूमिका निभाता रहा है और इस वक्त भी उससे ऐसी ही भूमिका की अपेक्षा है।

इसी तरह, संगठन इंडियन मुस्लिम सुपर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स ने भी विश्व शांति के लिए खतरा बन रहे इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी संघर्ष का हल निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहल करने की अपील की है।

संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर ए. जे. खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइली नेताओं तथा अरब देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, लिहाजा वह इजराइल और फलस्तीन के बीच जारी संघर्ष का हल निकालने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे