लाइव न्यूज़ :

उत्तर व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों ने वेतन भुगतान को लेकर एलजी से दखल की मांग की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर उत्तर व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूल शिक्षकों ने वेतन भुगतान नहीं होने का दावा करते हुये मंगलवार को मामले में उपराज्यपाल अनिल बैजल से सरकार को नगर निगमों के लिए धनराशि जारी करने का निर्देश देने का आग्रह किया ताकि बकाये वेतन का भुगतान किया जा सके ।

उपराज्यपाल को लिखे पत्र में नगर निगम शिक्षक संघ ने कहा कि सितंबर और अक्टूबर के वेतन के बिना दोनों नगर निकायों के स्कूल शिक्षकों को बुनियादी खर्चों का प्रबंधन करना भी मुश्किल हो रहा है।

पत्र में दावा किया गया है कि नगर निगम के स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की भी यही स्थिति है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘पूर्वी और उत्तरी नगर निगम में कोष का जबरदस्त अभाव है और इस कारण शिक्षकों को सितंबर और अक्टूबर का वेतन नहीं दिया गया है। वे दिवाली और अन्य त्योहारों को ठीक से नहीं मना सके।’’

शिक्षक संघ के महासचिव राम निवास सोलंकी ने कहा, ‘‘आप (उपराज्यपाल) दिल्ली में सर्वोच्च अधिकारी हैं। इसलिए कृपया दिल्ली सरकार को नगर निगमों को धन जारी करने का निर्देश दें ताकि निगम के शिक्षकों को दो महीने का बकाया वेतन दिया जा सके।’’

उन्होंने यह भी मांग की कि उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली नगर निकायों को एकीकृत किया जाए ताकि आर्थिक संकट का समाधान किया जा सके।

नगर निगम कर्मचारी संघ के परिसंघ ने भी तीनों नगर निकायों द्वारा वेतन और पेंशन का भुगतान न करने के मुद्दे पर सभी प्रतिभागी कर्मचारी संघों और पदाधिकारियों की 11 नवंबर को बैठक बुलाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर