लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में की हड़ताल

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली,11मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय के हजारों शिक्षकों ने पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को हड़ताल की।

विश्वविद्यालय ‘बंद’ का आह्वान दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डीयूटीए) ने मंगलवार को किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12कॉलेज के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले छह माह से उन्हें न तो वेतन मिला है और न ही अन्य बकाए का भुगतान किया गया है।

डीयूटीए के अध्यक्ष राजीव रे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ,‘‘ हम नहीं चाहते कि हमारे छात्रों को परेशानी हो, इसलिए हमने यह कदम लंबे समय तक नहीं उठाया, लेकिन अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था क्योंकि बहुत से कर्मचारियों-शिक्षक और गैर शिक्षण कर्मचारियों को पिछले छह माह से न तो वेतन मिला है और न ही पेंशन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बस इतना चाहते हैं कि संबंधित प्राधिकार हमारे लिए निधि जारी करे और हमारे वेतन का भुगतान करे। अन्य मुद्दों के लिए हम बैठ कर बात कर सकते हैं।’’

डीयूटीए ने कहा कि महाशिवरात्रि पर शुरू हुई यह हड़ताल आगे आने वाले दिनों में और तेज होगी और शिक्षक 15मार्च को सड़कों पर उतरेंगे।

रे ने कहा कि डीयूटीए दिल्ली विश्वविद्यायल एवं कर्मचारी यूनियन (डीयूसीकेयू) और डीयू छात्र यूनियन (डूसू) के साथ 13मार्च को बैठक करेंगे।

डीयूटीए की ओर से जारी एक बयान के अनुसार,‘‘ डीयूटीए 15मार्च को कुलपति कार्यालय से मुख्यमंत्री के आवास तक एक ‘‘अधिकार रैली’’ निकालेगी और 18मार्च को एक और रैली कुलपति कार्यालय से उप राज्यपाल के कार्यालय तक निकाली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos