लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शिक्षकों ने लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति और टीकाकरण में प्राथमिकता की मांग की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:52 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण में प्राथमिकता और मुंबई में उपनगरीय रेल सेवा के इस्तेमाल की अनुमति का आश्वासन दिए बिना जारी परिपत्र पर शिक्षकों ने असंतोष व्यक्त किया है और उन्होंने एक बार फिर अपनी ये मांगे दोहराई हैं।

बता दें कि राज्य सरकार ने सोमवार को एक परिपत्र जारी कर पहली से नौवीं कक्षा के 50 प्रतिशत शिक्षकों को विद्यालय से ऑनलाइन कक्षा लेना और 10 से 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए शत प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य बना दिया है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल आएं ताकि 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जून के अंत तक घोषित किए जा सके। यह आदेश विदर्भ को छोड़ पूरे राज्य में 15 जून से लागू कर दिया गया है। विदर्भ में यह 26 जून से प्रभावी होगा।

महाराष्ट्र सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त स्कूल कार्य समिति की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय दावरे ने बुधवार को कहा, ‘‘ सरकार ने परिपत्र आधा-अधूरा जारी किया है। हमने टीकाकरण में शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर टीका देने की मांग की थी लेकिन इस बारे में राज्य सरकार ने कोई संवाद नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई के शिक्षकों ने लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति देने की मांग की थी लेकिन इस परिपत्र में इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। कैसे शिक्षकों से उम्मीद की जा सकती है कि वे स्कूल पहुंचेंगे, अगर उन्हें ट्रेन में सवार होने की अनुमति ही नहीं होगी?’’

दावरे ने कहा कि एक ओर सरकार उम्मीद करती है कि शिक्षक समय पर नतीजे जारी कर दे ताकि विद्यार्थियों को परेशानी नहीं हो और दूसरी ओर उन्हें लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं देती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो