Teacher's Day 2023: कल 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें किस राज्य के कितने शिक्षक हुए चयनित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 16:56 IST2023-09-04T16:55:23+5:302023-09-04T16:56:34+5:30

Teacher's Day 2023: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।

Teacher's Day 2023 President Draupadi Murmu will honor 75 teachers with National Teacher Award tomorrow see here how many teachers from which state were selected | Teacher's Day 2023: कल 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें किस राज्य के कितने शिक्षक हुए चयनित

file photo

Highlightsशिक्षकों में सबसे अधिक पांच गुजरात के हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र के चार-चार शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए हैं।उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से तीन-तीन हैं।

Teacher's Day 2023: देशभर से कुल 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर इन चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चयनित पुरस्कार विजेताओं में 50 स्कूली शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है।

जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता तथा समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।’’ अधिकारी के मुताबिक शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में प्रमाणपत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रत्येक वर्ष पांच सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें एक कठोर और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

इस वर्ष से, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षकों में सबसे अधिक पांच गुजरात के हैं जिसके बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र का स्थान है जहां के चार-चार शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए हैं। पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से तीन-तीन शिक्षकों को चुना गया है।

Web Title: Teacher's Day 2023 President Draupadi Murmu will honor 75 teachers with National Teacher Award tomorrow see here how many teachers from which state were selected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे