लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने शिक्षकों को दिए ये टिप्स, शिक्षा के क्षेत्र में इस दिशा में बदलाव की जरूरत

By भाषा | Updated: September 4, 2018 20:14 IST

शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों के लिए पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी।

Open in App

नई दिल्ली, चार सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं से बातचीत की और छात्रों की अंतर्निहित शक्ति को बाहर लाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्या पर प्रधानमंत्री ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों के लिए पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी।प्रधानमंत्री ने शिक्षा की दिशा में समर्पण और उसे अपने जीवन का मंत्र बनाने के लिए शिक्षकों की सराहना की और कहा कि एक अध्यापक अपने पूरे जीवन में अध्यापक रहता है।मोदी ने शिक्षकों से संवाद के दौरान विजेताओं से इस समुदाय को स्कूल के विकास का अभिन्न हिस्सा बनाने को कहा। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि छात्रों, खासकर गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों की अंतर्निहित शक्ति को बाहर लाने की दिशा में काम करें।प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को अपने स्कूलों और उनके आसपास डिजिटल बदलाव लाने की दिशा में काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान विजेताओं ने अपने स्कूलों को उत्कृष्टता केंद्रों में बदलने की अपनी कहानियां साझा कीं। 2017 के पुरस्कार के लिए शिक्षकों को बुधवार को पुरस्कृत किया जाएगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिक्षक दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं