Teacher's Day Google Doodle: टीचर्स डे पर गूगल ने बनाया ऐसा डूडल, भारत को बताया विश्व 'गुरु'

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 5, 2018 09:27 IST2018-09-05T08:10:06+5:302018-09-05T09:27:30+5:30

शिक्षक दिवस 2018 Google Doodle: पांच सितंबर की तारीख का भारत में एक खास महत्व है। दरअसल यह देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है और उन्हीं के सम्मान में इस दिन देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 

Teachers Day 2018 Google Doodle: Google Pays Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan | Teacher's Day Google Doodle: टीचर्स डे पर गूगल ने बनाया ऐसा डूडल, भारत को बताया विश्व 'गुरु'

Teachers Day 2018| शिक्षक दिवस 2018| Sarvepalli Radhakrishnan Birthday| सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती

नई दिल्ली, 5 सितंबरः गूगल ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन अवसर पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर एक खास डूडल बनाया है। इसमें भारत को एक 'विश्व' गुरु के तौर पर दिखाया है। टीचर्स के अवसर पर गूगल की ओर से बनाए गए डूडल के केंद्र में दुनिया का एक ग्लोब है। ग्लोब पूरे विश्व को घूमाता है और फिर भारत पर आकर रुकता है। उसके बाद ग्लोब एक ऐसा चश्मा पहनाया जाता है जिससे की भारत की एक सांकेतिक विश्व के गुरु के तौर पर उभरती है। इसके बाद भारत की सभी क्षत्रों में प्रमुख उपलब्धियों का एक सांकेतिक प्रदर्शन होता है। इसमें कुछ छोटे-छोटे गोलों में कुछ आकृतियां आती हैं। मसलन रसायन विज्ञान की लैब की परखनलियां, तारामंडल, गणितीय यंत्र, किताबें यानी श‌िक्षा, फुटबॉल यानी खेलकूद, संगीत का सांकेतिक चित्र, मच्छर यानी स्वास्‍थ्य, व राकेट यानी आव‌िष्कार आदि की छवियां कुछ समय के लिए उभरती हैं, फिर मिटती हैं, फिर उभरती हैं और फिर मिटती हैं। इसका एक आसान मतलब यह निकलता है कि गूगल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इन प्रमुख क्षेत्रों में भारत के उल्लेखनीय योगदानों को एक नजर में बताया है।

डूडल के ऊपर गूगल ने टीचर्स डे का लिंक लगाया है। उसपर क्लिक करने पर  Teachers' Day 2018 के गूगल रिजल्ट ओपेन होते हैं। इसमें गूगल 1,48,00,00,000 रिजल्ट दिखाता है। इससे आप भारत के टीचर्स डे के महत्व का आकलन कर सकते हैं।

असल में पांच सितंबर की तारीख का भारत में एक खास महत्व है। दरअसल यह देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है और उन्हीं के सम्मान में इस दिन देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डा. राधाकृष्णन देश के द्वितीय राष्ट्रपति थे और उन्हें भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक के तौर पर जाना जाता है। 

पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डा. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।

English summary :
Teachers Day Google Doodle| Sarvepalli Radhakrishnan Birth Anniversary: Google pays tribute to Sarvepalli Radhakrishnan on his Birthday


Web Title: Teachers Day 2018 Google Doodle: Google Pays Tribute to Sarvepalli Radhakrishnan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे