लाइव न्यूज़ :

विभागाध्यक्ष के रूप में शिक्षक का आचरण बेदाग होना चाहिए: दिल्ली उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि विभागाध्यक्ष (एचओडी) के तौर पर एक शिक्षक का आचरण, “बेदाग” होना चाहिए, क्योंकि उसे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने सहित विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहना पड़ता है। न्यायालय ने इस टिप्पणी के साथ ही यौन उत्पीड़न की शिकायत के कारण एचओडी के रूप में नियुक्ति न होने से व्यथित डीयू के एक प्रोफेसर की याचिका खारिज कर दी।

उच्च न्यायालय ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का अध्यादेश 23वां कुलपति को विभागाध्यक्ष (एचओडी) नियुक्त करने का विशेषाधिकार देता है।

न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने कहा कि एचओडी बिना किसी अतिरिक्त पारिश्रमिक के निश्चित अवधि के लिए एक अस्थायी नियुक्ति है और अवधि पूरी होने के बाद, वह अपने मूल पद पर वापस आ जाता है।

अदालत ने कहा, "इस मायने में, यह पदोन्नति जैसी कोई स्थायी स्थिति नहीं है कि इसके इनकार कर दिये जाने से पूर्वाग्रह की स्थिति बनती हो। अच्छे और वैध कारणों से एचओडी के पद से वंचित करने पर ऐसा कोई पूर्वाग्रह नहीं होता है।"

इसने आगे कहा, ‘‘एचओडी के तौर पर एक शिक्षक का आचरण, “बेदाग” होना चाहिए, क्योंकि उसे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने सहित विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहना पड़ता है।’’

अदालत ने यह आदेश एक प्रोफेसर द्वारा रसायन विज्ञान विभाग के एचओडी के रूप में एक अन्य प्रोफेसर की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए दिया। याचिकाकर्ता ने इस आधार पर नियुक्ति को चुनौती दी थी कि वह विश्वविद्यालय में सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर है और एचओडी नियुक्त किये जाने का हकदार है।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष ने दलील दी कि चेतावनी आचरण नियमों के तहत दंड नहीं है और इसलिए विश्वविद्यालय के लिए याचिकाकर्ता के एचओडी के रूप में नियुक्ति पर विचार करने के लिए कोई रोक नहीं है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पेश अधिवक्ता संतोष कुमार की दलील थी कि विश्वविद्यालय के अध्यादेश 23वें के संदभ में, अच्छे वैध कारण होने पर वरिष्ठतम प्रोफेसर को एचओडी नियुक्त करने की कोई बाध्यता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos